राजस्व वादों के निस्तारण में न हो लापरवाही
ललितपुर, मार्च 19 -- प्रभारी तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को तहसील सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें लंबित राजस्व वादों, उनके निस्तारण की प्रगति, लेखपाल स्तर पर लंबित आख्या तथा विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति को परखा गया। इस दौरान तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वादों में लेखपाल स्तर पर लम्बित आख्या को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रेषित किया जाए, ताकि वादों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.