बदायूं, सितम्बर 16 -- बदायूं, संवाददाता। डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, आपदा एवं बाढ़ से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने राजस्व न्यायालयों में पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

राजस्व वादों की समीक्षा मंगलवार को डीएम अवनीश कुमार राय ने तहसीलवार लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए बताया कि धारा 34 के तहत जिले में 1,951, बिसौली में 1,744, सहसवान में 1,333, दातागंज में 1,242 तथा बिल्सी में 1,152 सहित कुल 7,422 वाद लंबित हैं। धारा 24 के तहत 242, दातागंज में 280, बिल्सी में 148, बिसौली में 213 तथा सहसवान में 74 सहित कुल 957 वाद लंबित हैं। इसी प्रकार धारा 116 के तहत बदायूं में 643, दातागंज में 420, बिसौली में 304, बिल्सी में 274 तथा सहसवान में 114...