प्रयागराज, मई 29 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व वादों के निस्तारण की बैठक हुई। पुराने लंबित राजस्व वादों का निस्तारण प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। एक से 10 लाख तक की आरसी वसूली को प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए कहा गया। डीएम ने सम्बन्धित विभागों से कहा कि वो अपने स्तर पर काम में तेजी लाएं। आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं फॉर्मर रजिस्ट्री की खराब प्रगति पर विभागों को फटकार लगाई। अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की प्रगति को ठीक करने के निर्देश दिए गए। अफसरों से कहा गया कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्रों को तत्काल लाभ दिलाया जाए। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों का सत्यापन कराने का सीओ को दिया निर्देश इस दौरान सभी एडीएम, एसडीएम व अन्य अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...