वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार शाम सर्किट हाउस सभागार में राजस्व विभाग की बैठक में लम्बित वादों की समीक्षा की। उन्होंने कोर्ट में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर मामले लंबित पाए जाएंगे, उसकी जिम्मेदारी तय होगी। एक-एक फाइल की गंभीरता से चिंता करनी होगी। बिना किसी ठोस कारण के विभिन्न धाराओं के मामलों को लम्बित न रखा जाए। उसका तय समय में निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी जताई। धारा-24, धारा-34 और निर्विवाद वरासत जैसे वादों के लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही धारा-67, 80, 116 तथा सीमांकन सहित अन्य राजस्व वादों की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.