भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम शैलेश कुमार ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली संग लंबित रिट याचिकाओं की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। निर्देशित किए कि राजस्व वसूली में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। बड़े बकाएदारों से वसूली हर हाल में होना चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। परिवहन, आबकारी, राजस्व एवं खनन विभाग के अधिकारियों को वसूली को लेकर निर्देशित किए। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि पीएम स्वानिधि व अन्य मदों में वसूली कर राजस्व रैंकिंग में सुधार करें। पांच साल से अधिक पुराने वादों का न्यायालय आपके द्वार लगाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराएं। यह भी पढ़ें- प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश समस्त एसडीएम व तहसीलदार क...