कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता।कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज तथा बाट-माप सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम कपिल सिंह ने लक्ष्यों के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों को राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने की बात कहते हुए कहाकि बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा लंबित राजस्व वादों, स्टाम्प वादों, ऑडिट आपत्तियों एवं बेदखली वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही राजस्व वसूली एवं वाद निस्तारण में पारदर्शिता के साथ समय का विशेष ध्यान दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.