राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़, जुलाई 23 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। डीएम आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित हुई। गुरुवार को बैठक में कानून व्यवस्था, राजस्व वादों के निस्तारण, राजस्व वसूली, विकास योजनाओं की प्रगति और जन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित विवेचनाओं व प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमारा संकल्प, भयमुक्त समाज अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित कर आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई साथ ही सेवा का अधिकार अधिनियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.