हरदोई, नवम्बर 19 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने आबकारी, स्टाम्प तथा नगरीय निकायों को निर्देश दिये कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिमाह राजस्व वसूली करायें। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। राजस्व कार्यो की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एव ंनायब तहलदारों को निर्देश दिये कि नियमित रूप से न्यायालय में बैठकर लम्बित वादो का निस्तारण त्वरित गति से करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, ...