सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाएं। प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारित कर मामलों का निष्पादन करें। उक्त निर्देश शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने दिया।

बैठक में चर्चा उन्होंने सीतामढ़ी और शिवहर जिले में लंबित नीलाम पत्र वादों की स्थिति तथा राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आयुक्त ने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में कम-से-कम तीन दिन नियमित कोर्ट कार्य करने तथा प्रत्येक माह न्यूनतम 50 मामलों के निष्पादन करें। साथ ही सबसे पुराने लंबित मामलों और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध प्राथमि...