प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहने वाले पांच उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) और 10 जूनियर इंजीनियरों (जेई) पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बिजली विभाग ने इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खराब प्रदर्शन को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में खलबली मची है।

राजस्व वसूली की समीक्षा बिजली विभाग के प्रयागराज जोन-1 में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की स्थिति बेहद खराब पाई गई। समीक्षा में सामने आया कि संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बकाया वसूली अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते विभागीय अधिकारियों...