मिर्जापुर, जुलाई 17 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, राजस्व, चकबंदी तथा सीएम डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों और जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम आबकारी, स्टांप एवं निबंधन, वाणिज्य कर, परिवहन और विद्युत विभाग के अफसरों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करने की हिदायत दी। कहा बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर आरसी जारी कराके वसूली की जाए। किसी भी विभाग का राजस्व लक्ष्य लंबित नहीं रहना चाहिए। चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि चकबंदी को लेकर गांवों में विवाद की सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं। सभी चकबंदी अधिकारी और कानूनगो फील्ड में जाकर किसानों के बीच...