बरेली, जून 6 -- मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-प्रथम ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्युत नगरीय एवं ग्रामीण वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता शामिल हुए। बैठक में राजस्व वसूली, झटपट एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। विगत माह लक्ष्य से कम राजस्व वसूली पर चिंता जताते हुए जून 2026 के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों को समय से सही बिजली बिल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की संख्या कम करने, उपभोक्ताओं से शालीन व्यवहार करने, फोन कॉल का त्वरित जवाब देने तथा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बिजली अफसरों पर भड़के विधायक, शिका...