सहारनपुर, नवम्बर 29 -- देवबंद। राजस्व वसूली करने गए पॉवर कारपोरेशन की टीम के साथ फर्नीचर शोरुम के मालिक और कर्मचारियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में जेई गुलशन झा के एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की शाम पॉवर कारपोरेशन की टीम जेई गुलशन झा के साथ मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में राजस्व वसूली के लिए गई थी। इस दौरान वह फर्नीचर शोरुम पर पहुंचे और बताया कि शोरुम के मालिक पर बिजली बिल का 83 हजार रुपये बकाया है। जब उन्होंने बकाया जमा करने के लिए कहा तो शोरुम मालिक टीम के साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि जब जेई गुलशन झा ने इसका विरोध किया तभी शोरुम मालिक ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट शुरु कर दी। जिसके चलते गुलशन झा को चोटें आईं और उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.