रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, नीलाम पत्र वाद, परिशोधन पोर्टल एवं अन्य राजस्व मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित विभिन्न विभागों को आवंटित राजस्व लक्ष्य एवं उसके विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय और नियमित निगरानी के माध्यम से राजस्व वसूली कार्यों में तेजी लाने को कहा। यह भी पढ़ें- राजस्व संग्रहण में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : उपायुक्त नीलाम ...