उरई, जून 24 -- कालपी। नगर पालिका परिषद ने बकाया गृहकर एवं दुकान किराया वसूली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के 45 बड़े बकायेदार दुकानदारों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं। राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिन दुकानों का 4-5 वर्षों से किराया जमा नहीं हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में बकाया जमा न करने पर दुकानें सील कर नए सिरे से आवंटित की जाएंगी। साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी होगी। यह भी पढ़ें- खंड विकास कार्यालय पर नगर पालिका का लाखों का टैक्स बकाया अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई जबकि शेष को जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अधिकारी के ...