रुद्रपुर, मार्च 28 -- किच्छा। शनिवार को तहसील मुख्यालय में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में धारा 34 के 169 वाद आए। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मौके पर 152 वादों का निस्तारण किया। इस दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, वादी, प्रतिवादी व उनके अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...