मिर्जापुर, जून 5 -- वीरेंद्र दुबे, मिर्जापुर जिले के राजस्व रिकार्ड में ऐसे 215 गांव मौजूद है जहां आबादी ही नहीं है। इन गांवों में मकानों के खण्डहर हैं या फिर खाली भूमि है। इनमें कुछ गांव गंगा के कटान से आबादी विहीन हो गए है तो कई गांवों के लोग रोजी-रोटी की तलाश में शहर या अन्यत्र पलायन कर गए है। इससे गांव आबादी विहीन हो गया है। फिर भी राजस्व रिकार्ड में इन गांवों की पहचान अभी भी कायम है। दो दशक से अधिक समय से आबादी विहीन इन गांवों में खण्डहर में तब्दील हो चुके भवनों की भी गणना करायी जा रही है। यह भी पढ़ें- जिले के 34 लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव जनगणना करने वाले कर्मचारी खण्डहर हो चुके भवनों पर भवन गणना के लिए तय किए गए चिह्न को लगा रहे है। यहीं नहीं ऐसे भवनों को जनगणना रिकार्ड में भी दर्ज किया जा रहा है।जिले में 15 वर्ष बाद कराई ...