भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जीएसटी विभाग के भागलपुर अंचल-1 के तत्वावधान में राजस्व वृद्धि और जीएसटी अनुपालन को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। बैठक में भागलपुर के कर राजस्व में पिछले कुछ वर्षों में आई गिरावट पर चिंता व्यक्त की गई। संयुक्त आयुक्त मिनी ने कहा कि भागलपुर का टेक्सटाइल सेक्टर राजस्व के लिहाज से अत्यंत संभावनाशील है। उन्होंने उन करदाताओं को विशेष निर्देश दिए जो अपनी पूरी कर का भुगतान केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि व्यापारी मार्च 2026 में देय कर का कुछ हिस्सा नकद रूप में अवश्य जमा करें, ताकि राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मौके पर ​उप आयुक्त अजय पंडित, सहायक आयुक्त अमित कुमार, मयंक प्रकाश सहित शरद कुमार सालारपुरिया, सीए...