जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के राजस्व न्यायालयों ने फरवरी माह में निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की फरवरी माह की आरसीसीएमएस रिपोर्ट के अनुसार जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने निर्धारित मानक से कहीं अधिक मामलों का निस्तारण किया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रति माह 250 मामलों के मानक के मुकाबले पांचों न्यायालयों ने कुल 542 मामलों का निस्तारण किया। इस प्रदर्शन के साथ जनपदीय स्तर पर राजस्व मामलों के निस्तारण में जौनपुर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहीं 300 के मानक के सापेक्ष 381 मामलों का निस्तारण कर बस्ती दूसरे और 353 मामलों के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। फरवरी माह में जिलाधिकारी...