सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर राजस्व वसूली, सीएम डेस्क बोर्ड और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिये गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने राजस्व वादों के निस्तारण, वरासत, नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्रों के निर्गमन, भू-विवादों के समाधान और तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। कर-करेत्तर राजस्व की समीक्षा के दौरान विभागवार प्राप्तियों एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का परीक्षण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने,...