मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकार ने विभिन्न मानकों पर आधारित राजस्व कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय स्तर से शनिवार को मासिक राज्य स्तरीय रैंकिंग जारी की। इसमें पारू अंचल ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पारू को इस रैंकिंग में 93.63 प्रतिशत अंक मिले। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इसे अंचलकर्मियों की बड़ी उपलब्धि बताई। कहा कि भू-संबंधी मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन से ही यह उपलब्धि मिली है। डीएम ने अन्य सभी अंचलों को भी पारू अंचल से सीख लेते हुए इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्य निष्पादन के आधार पर रैंकिंग तैयार करने के लिए कई बिंदुओं को आधार बनाया था। इनमें म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा टू, आ...