पूर्णिया, जून 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। राजस्व से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भवानीपुर अंचल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे राजस्व महाभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी अंचल कार्यालय में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग, पोर्टल पर अपलोडिंग तथा निष्पादन का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 11 जून से 17 जून तक चलने वाले राजस्व महाभियान के तहत सभी हल्का क्षेत्रों में शिविर लगाकर आम रैयतों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- राजस्व महाभियान को मिली रफ्तार, छुट्टी के दिन भी कैंप लगाकर निपटाये जा रहे आवेदन अभियान के दौरान डिजिटल जमाबंदी में दर्ज त्रुटियों के सुधार, जम...