बक्सर, अप्रैल 2 -- पेज चार के लिए ---- समीक्षा चक्की प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को अधिकारियों ने की बैठक सामाली मौजा की जमाबंदी को लेकर विस्तार से की गई परिचर्चा चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरूवार को एडीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रह्मपुर विधायक शंभुनाथ यादव, डीसीएलआर टेसलाल सिंह, बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ संगीता कुमारी सहित चक्की व जवहीं दियर पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अंचल क्षेत्र के शिवपुर दियर सोमाली मौजा में सीएस व आरएस सर्वे पूर्ण होने के बावजूद सत्यापन कार्य अधूरा है। बैठक में चक्की व जवहीं दियर पंचायत के आरएस और सीएस खतियान से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई। खासकर, सोमाली मौजा की जमाबंदी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि सोमाली मौजा में दोनो...