बागेश्वर, मई 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन की मासिक समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को राजस्व बढ़ाने के साथ कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध शराब की तस्करी, ओवरलोडिंग, अतिक्रमण और राशन व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं परिवहन विभाग को ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने तथा सार्वजनिक परिवहन वाहनों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- जिले में मादक पदार्थों के डार्क स्पॉट को करें चिन्हित बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को आपदा प्रभावित क्षेत्र...