संभल, फरवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का धरना बीते 31 दिनों से धनारी के राजकीय पशु चिकित्सालय में चल रहा था। बुधवार को एसडीएम गुन्नौर की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। बुधवार को एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को पशु चिकित्सालय की सरकारी जमीन की सुरक्षा के लिए तारबंदी कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद पशु चिकित्सालय परिसर में तारबंदी कर दी गई। जिससे भू-माफियाओं के हौसले पस्त हो गए और किसानों की मुख्य मांग पूरी हो गई। धरनास्थल पर नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह का किसानों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव के नेतृत्व में चल रहे इस धरना आंदोलन को औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की गई। किसानों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.