भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के राजस्व न्यायालयों में जमीन संबंधित मुकदमे थोक में लंबित है। तीनों भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और अपर समाहर्ता (एडीएम) कोर्ट में बड़ी संख्या में मुकदमे लंबित हैं। लंबित मुकदमे पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कड़ी नजर है। हाल ही भागलपुर आए विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने भी लंबित मुकदमे की संख्या देखकर नाराजगी जताई थी। प्रधान सचिव ने जिलाधिकारी को इस पेंडेंसी को खत्म कराने का निर्देश भी दिया था। जिलाधिकारी ने इसे गंभीर मानकर आदेश भी जारी किया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने न्यायालय के नियमित संचालन का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि समीक्षा में पाया गया है कि राजस्व न्यायालयों के नियमित संचालन नहीं होने के कारण पूर्व के कई वर्षों से राजस्व वाद अंतिम रूप से निष्पादन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.