नैनीताल, फरवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। राजस्व न्यायालयों में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने आंदोलन तेज कर दिया है। जिला बार एसोसिएशन ने समस्याओं के समाधान न होने पर आज बुधवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार कर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन ऐलान किया है। साथ ही लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर 23 फरवरी से अन्य जिलों की बार एसोसिएशनों को साथ लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन को चेताया है। बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीती 27 जनवरी को जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी ने एक सप्ताह में लिखित आश्वासन देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में न्यायि...