मोतिहारी, मई 10 -- मोतिहारी। सहयोग शिविर अभियान के तहत जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों की लगातार निरीक्षण व समीक्षा की जा रही है। इस क्रम में रविवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता, ढाका के न्यायालय का निरीक्षण किया गया तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान न्यायालय में लंबित पुराने मामलों, उनके निष्पादन की प्रगति, अभिलेख संधारण तथा सुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मामलों के त्वरित निष्पादन के लिये नियमित सुनवाई करने तथा अनावश्यक लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करें। सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में यह लक्ष्य निर्धारित किया ...