सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- कादीपुर, संवाददाता तहसीलदार कोर्ट की गायब पत्रावलियों के संबंध में अब तक जारी रहे राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार समाप्त हो गया। यह निर्णय सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।यह जानकारी देते हुए सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट की तमाम पत्रावलियां काफी समय से गायब थीं। बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण वादकारी परेशान थे। कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और न ही किसी की जिम्मेदारी तय हुई। वार्ता में जानकारी दी गई कि गायब पत्रावलियां तलाश करने पर मिल गई हैं, जिसके कारण कोर्ट बहिष्कार का निर्णय वापस लिया गया है। मंगलवार से पूर्ववत कार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...