शामली, जून 19 -- चौसाना गंगारामपुर खेड़की गांव में लंबे समय से नाली पर किए गए कब्जे के कारण जल निकासी बाधित होने से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ था। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली को कब्जामुक्त कराया तथा सफाई व्यवस्था शुरू कराई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया。 यह भी पढ़ें- मछलीशहर के बटनहित गांव में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमणगांव की शिकायतें गंगारामपुर खेड़की निवासी ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की सार्वजनिक नाली पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया था, जिससे बरसाती और घरेलू पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। नतीजतन गांव की कई गलियों में गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना कर...