सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को तहसील बांसी के ग्राम सोनखर निवासी शिकायतकर्ता इबारत अली पुत्र मोहम्मद इन्द्रीश द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि धारा 24 के अंतर्गत भूमि की पैमाइश नहीं की जा रही है तथा राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से उन्हें लगातार गुमराह किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं प्रकरण की समीक्षा की और प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी बांसी को राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण लेने तथा संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभाग...