अमरोहा, जनवरी 30 -- मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का चुनाव जिला मुख्यालय पर 31 जनवरी को ब्लाक कार्यालय अमरोहा में संपन्न कराया जाएगा। संगठन जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने बताया कि संगठन पदाधिकारियों की बैठक बीती 22 जनवरी को अमरोहा में आयोजित की गई थी। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा करते हुए 31 जनवरी को चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व मंडल मंत्री ब्रह्म सिंह की मौजूदगी में ब्लाक सभागार अमरोहा में संपन्न कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...