प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की प्रयागराज इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में लालजी पाठक निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। सदर तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षकों ने रविवार को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुनी। विजयकांत पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश गौतम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, इंस्पेक्टर पाल मंत्री, ओम प्रकाश यादव उपमंत्री, प्रभाकांत ऑडिटर, संगम लाल शुक्ल कोषाध्यक्ष और डॉ. रमाशंकर शुक्ल संगठन मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी मनीष पाठक रहे। अध्क्ष निर्वाचित होने के बाद लालजी पाठक ने अतिरिक्त कार्यभार, अंश निर्धारण और आईजीआरएस के दबाव का मुद्दा उठाया। मौके पर राम प्रसाद त्रिपाठी, अनूप श्रीवास्तव, विनोद भारती, जगदेव चौरसिया, अमर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी व अवधेश सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प...