बिजनौर, मई 1 -- नगीना। थाना नगीना देहात के ग्राम सुंदरवाली व ग्राम जहानाबाद की सीमा पर बह रही खो नदी में निरंतर अवैध खनन की शिकायते मिलने पर राजस्व टीम व पुलिस टीम थाना नगीना देहात ने संयुक्त रूप से खनन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खो नदी में लगभग 30 ट्रैक्टर ट्रोली व 4 जेसीबी मशीनो द्वारा अवैध खनन करते हुए पाया। रात्री का लाभ उठाते हुए 02 जे सी बी मशीन व 25-30 ट्रैक्टर मौके से भाग गये, पुलिस व राजस्व टीम के द्वारा 02 जे सी मशीन रजि. संख्या UK08CA7260 व एक जे सी बी मशीन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर व ट्रैक्टर ट्राली महिन्द्रा 265 डी आई, महेन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली महिन्द्रा DI बिना नंबर महेन्द्र अर्जुन बिना नंबर, कुल 02 जेसीबी मशीन कुल चार ट्रैक्टर ट्राली मौके पर अवैध खनन करते पकडे गये है। जिनको थाना नगीना देहात लाकर सुपुर्दगी में दिए।...