शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- कई समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदानंद सरोज को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में वकील तहसील में एकत्र हुए। अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने कहा कि राजस्व नायब कोर्ट में प्रतिदिन न्यायिक कार्य होना चाहिए। महासचिव राहुल देव सागर ने कहा कि अधिकतर राजस्व न्यायालय बिना अवकाश के बंद रहते हैं जिससे लोगों को न्याय समय पर नहीं मिल पा रहा। उपाध्यक्ष इमरान अख्तर ने कहा कि तहसील परिसर में सड़क पर लगने वाले ठेले जाम का कारण बनते हैं। कोषाध्यक्ष महेश कुमार भारती ने कहा कि तहसील में पीने के पानी के लिए लगे आरओ ठीक कराए जाएं। एसडीएम सदानंद सरोज ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार सक्सेना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.