बाराबंकी, जनवरी 20 -- निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंग द्वारा नवीन परती की जमीन पर की जा रही खेती को प्रधान की शिकायत पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व प्रशासन की टीम ने कब्जा हटवा दिया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से गेहूं की फसल जोतकर नवीन परती भूमि कब्जे से मक्त कराई। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के सतनापुर मजरे खिझना गांव निवासी दबंग विनोद यादव द्वारा नवीन परती की करीब तीन बीघा जमीन पर खिेती की जा रही थी। ग्राम प्रधान गोविंद द्वारा नवीन परती को अवैध कब्जे से मुक्त करने को लेकर उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर मंगलवार को राजस्व निरीक्षक कैलाश बहादुर, लेखपाल मयंक वर्मा, रंजीत वर्मा, मो. सद्दाम, लेखपाल पंकज वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर से गेहूं...