राजस्व टीम ने सीमांकन कराकर दिलाया कब्जा
गाजीपुर, मई 20 -- जमानियां। तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीमांकन और कब्जा दिलाने की कार्रवाई की। तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार और अवनीश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कर सीमांकन और पत्थरगड़ी कराई गई। तहसीलदार ने बताया कि भूमि की नाप-जोख और सीमांकन किया गया, ताकि जमीन की वास्तविक और कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं संयुक्त कृषि भूमि और पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे से संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई। राजस्व टीम ने एसडीएम के आदेश का पालन करते हुए विवादित भूमि से अतिक्रमण हटवाकर संबंधित पक्षों को कब्जा दिलाया। उन्होंने बताया कि सबलपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में तहसील स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.