राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कराया
कौशाम्बी, जून 1 -- तहसील चायल के ग्राम सिरियावा कला में सोमवार को आयोजित जन शिकायत चौपाल में उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जा, पट्टे की जमीन और मेड़ विवाद के मामलों में प्रशासन सख्त नजर आया। चौपाल में महेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने भूमि पर कब्जे की शिकायत की। जांच के दौरान राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कराया। मौके पर बने मकानों को लेकर संबंधितों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं, सुभाषचंद्र ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। एसडीएम, नायब तहसीलदार भरवारी, राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कर शिकायतकर्ता को कब्जा दिलाया गया। इसी तरह सौखी ने मेड़ चिह्नित कराने की शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.