कन्नौज, मई 9 -- वर्षों से अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए तहसील और अधिकारियों के चक्कर काट रहे पीडि़त को आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राहत मिल गई। शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराकर पीडि़त को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। कसावा ग्राम निवासी चंदन मिश्रा पुत्र मानचंद लंबे समय से अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे थे। पीडि़त ने कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए और पांच बार तहसील दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हो सका था। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में आपसी सहमति से सुलझाए गए भूमि विवाद बताया गया कि उन्होंने करीब दस प्रार्थना पत्र दिए थे। उपजिलाधिकारी के 2...