पीलीभीत, जनवरी 3 -- घुंघचाई। शिकायत पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने धार्मिक स्थल को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना की। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर रोड पर प्रसिद्ध ब्रम्हदेव स्थल है। धार्मिक स्थल पर आस पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक गांव के श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। महाकाल एक्टिव सेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। गांव घुंघचाई के रहने वाले प्रियांशु त्रिवेदी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पत्र देकर पड़ोसी खेत स्वामी पर धार्मिक स्थल की भूमि को कब्जा कर खेत में मिलाने का आरोप लगाया। चबूतरे के चारों तरफ तारबंदी कर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की बात कही गई। शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक नन्दलाल, लेखपाल चन्द्र मोहन सक्सेना, राहुल गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.