राजस्व टीम ने कब्जा दिलाया, दबंगों ने फिर कर लिया कब्जा
मैनपुरी, मई 31 -- थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई के दो मामले सामने आए हैं। डीएम से शिकायत के बाद राजस्व टीम द्वारा दिलाए गए कब्जे के बाद दबंगों ने जमीन पर पुन: कब्जा कर लिया। जब पीड़ितों की ओर से विरोध किया गया तो दबंगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर के साथ लेखपाल की रिपोर्ट भी दी गई। जिसके तहत पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मियां निवासी सीमा देवी पत्नी धनवीर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही दिलीप पुत्र महेशचंद्र, प्रमोद पुत्र रामेश्वरदयाल, ज्योति पत्नी प्रमोद, सोनी देवी पत्नी दिलीप, रेशमा देवी पत्नी नीरज, विजयलक्ष्मी पत्नी महेशचंद्र ने जबरन कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने जबरन जमीन पर बुर्जी लगा ली है और अब उस पर नींव खोदकर मिट्टी डाल रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.