मुरादाबाद, मार्च 9 -- क्षेत्र के ग्राम हरियाना में सड़क किनारे स्थित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जा और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटवाने की कार्रवाई की। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार गांव के एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे सरकारी भूमि पर निर्माण करा लिया गया था। जिसकी शिकायत प्रशासन तक पहुंचने के बाद राजस्व विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार को पुलिस बल के साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...