गोंडा, मार्च 12 -- वजीरगंज। वजीरगंज के चंदहा में बुधवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने रास्ते का अतिक्रमण हटवाया। गांव निवासी रौनक सिंह ने समाधान दिवस में उनके घर को जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण हटाने का प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह ने नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। बुधवार शाम को राजस्व निरीक्षक अवधेश कुमार लेखपाल रामनरायण विंद, अंकित वर्मा की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.