कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। भूमि विवाद की जांच करने पश्चिमशरीरा पहुंची राजस्व टीम के सामने एक युवक से अभद्रता की गई। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा निवासी सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने बताया कि उसकी स्थानीय बाजार में जमीन है। इस जमीन का पॉवर ऑफ एटर्नी धारक हैं। पीड़ित की मानें तो जमीन को लेकर विपक्षियों से उसका विवाद चल रहा है। मामले की शिकायत एसडीएम मंझनपुर से की गई थी। उनके आदेश पर 31 दिसंबर को राजस्व टीम जांच करने पहुंची थी। आरोप है कि राजस्व टीम के सामने ही विपक्षी की ओर से आए मोनू उर्फ जितेंद्र त्रिपाठी पुत्र उमाकांत निवासी पश्चिमशरीरा ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जानलेवा धमकी भी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.