जौनपुर, जून 5 -- बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में भूमि की पैमाइश करने गयी राजस्व टीम के साथ गाली गलौज करने और सरकारी कार्य मे बांधा डालने के आरोप में एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।गुरुवार को हल्का लेखपाल शिवशंकर, स्वामी सिंह, सहित राजस्व टीम गांव में रामबली और ओमप्रकाश के भूमि की पैमाइश धारा 24 के अंतर्गत करने पहुँचे थे। टीम के साथ नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे। जिसमे एक पक्ष से अवधेश पांडेय ने राजस्व टीम के कार्य मे बाधा डालते हुये गाली गलौज और धमकी देने लगे। आरोप है कि अवधेश पांडेय पैमाइश करने में बांधा डालने लगे जिसके कारण राजस्व टीम कार्य रोककर वहां से चली गई। राजस्व निरीक्षक ने घटना की जानकारी एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार को दिया। एसडीएम के आदेश पर ल...