कन्नौज, मई 2 -- गंगेश्वरनाथ तालाब के सौंदर्यीकरण और नाले के विवाद को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूरी जमीन की तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन कर पैमाइश कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि संबंधित जमीन के साथ-साथ आस-पड़ोस की जमीन दो ग्राम पंचायतों से जुड़ी है। इसकी विधिवत पैमाइश कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में दो कानूनगो और चार लेखपालों की टीम बनाकर पैमाइश कराने की निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व अभिलेखों के साथ पैमाइश के दौरान सहयोग के लिए मौके पर साथ रहेंगे। यह भी पढ़ें- आम सहमति से खुलवाया जा सका बंद नाला किसी भी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति न बने। इसके लिए पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगा और इसके...