मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बोचहां थाना क्षेत्र के फतेहपुर में बिना लाइसेंस चल रहे ईंट भट्ठे पर छापेमारी की गई। खनन निरीक्षक हरिओम ओझा ने चार लाख की राजस्व चोरी के मामले में भट्ठा संचालक प्रमोद कुमार मिश्रा के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस औचक कार्रवाई से अवैध भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है। खनन निरीक्षक ने बताया कि पीकेएम ब्रिक्स के खिलाफ बिना लाइसेंस संचालन और राजस्व गबन के साक्ष्य मिले हैं। सरकारी राशि की वसूली और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच में खुलासा हुआ है कि संचालक ने नियमों को ताक पर रखकर ईंटों का निर्माण किया और लाखों की स्वामित्व राशि डकार गए। सत्र 2024-25 में 2,66,800 एवं 2025-26 में 1,34,375 को मिलाकर कुल 4,01,175 की राजस्व की चोरी की गई है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.