राजस्व ग्राम मालिकाना हक को लेकर सरकार कर रही पक्षपात : बेहड़
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने राजस्व ग्रामों को मालिकाना हक देने के संबंध में प्रदेश सरकार के हालिया कैबिनेट फैसले को पक्षपातपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नैनीताल के बिन्दुखत्ता, देहरादून के बापूग्राम, ऊधमसिंह नगर के बग्गाचौवन समेत वन विभाग की आबादी वाले कुछ क्षेत्रों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है, जबकि प्रदेश के कई अन्य गांवों को इससे बाहर रखा गया है। शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विधायक बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में अनेक ऐसे गांव और आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं और सरकार वहां विकास कार्य भी करा चुकी है। इनमें पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, नगला खुरपिया फार्म, गूलरभोज का कोपा, मुनस्यारी, किच्छा का सूर्यनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.