रामगढ़, अप्रैल 16 -- मांडू। निज प्रतिनिधि मांडू प्रखंड के पुंडी पंचायत में अग्रगति संस्था ने राजस्व ग्राम पुंडी में महिलाओं के लिए गुरुवार को महुआ संग्रह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से रामगढ़ उपायुक्त मोहम्मद फैज अक उपस्थित थे। पुंडी पंचायत की मुखिया रोपण देवी ने पारंपरिक माला पहनाकर उपायुक्त फैज अक का स्वागत किया। साथ ही गांव की महिलाओं ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महुआ संग्रहण की उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से महुआ चुनने में समय की बचत, गुणवत्ता, बाजार में दोगुने मूल्य पर बिक्री और महिलाओं की आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- आजीविका वार्षिक कार्य योजना निर्माण ...