हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता वासियों के सामूहिक राजस्व गांव दावे की अधिसूचना जारी कराने की मांग को लेकर वन अधिकार समिति की ओर से चाय पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से बैठकों का दौर जारी है। रविवार को समिति ने पूर्वी राजीव नगर में बैठक की। कहा कि 19 दिसंबर को तहसील परिसर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। वक्ताओं ने प्रशासन पर वन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम एक सरल एवं स्पष्ट कानून है, लेकिन शासन-प्रशासन इसे दरकिनार कर जटिल प्रक्रिया की ओर ले जा रहा है। इससे मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच सकता है। बैठक में अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, भुवन भट्ट, बसंत पांडे, श्याम सिंह रावत, नंदन बोरा, प्रताप कोश्यारी, हरेंद्र बिष्ट, संध्या डालाकोटी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.